*

सागर/ 25 मार्च 2026/नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुलाकात के दौरान, क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु रानगिर में नया मोबाइल टावर लगाने का आग्रह किया, जिस पर माननीय मंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया। ‘डिजिटल भारत’ के संकल्प के साथ हम अपने क्षेत्र के हर कोने को तकनीक और संचार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
