!

सागर / जेएनयू (JNU) यौन उत्पीड़न मामले में राहुल गांधी के करीबी आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कथित संरक्षण दिए जाने के विरोध में आज दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर विशाल मार्च एवं प्रचंड रोष प्रदर्शन में सागर सांसद डा लता गुड्डू वानखेडे ने सहभागिता की। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। राहुल गांधी जी, महिलाओं के सम्मान के सवाल पर आपकी चुप्पी कब टूटेगी? पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने और इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व कब अपना स्पष्ट पक्ष रखेगा? महिलाओं के सम्मान से जुड़े गंभीर मामलों में स्पष्ट जवाबदेही और न्याय की दिशा में ठोस कदम आवश्यक हैं। हमारी आवाज़ महिलाओं के अधिकारों, स्वाभिमान और न्याय के लिए निरंतर बुलंद रहेगी।
