
सागर में स्वच्छता का संकल्प नागरिकों ने लिया नंबर वन बनाने का प्रणनगर निगम सागर के निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशन में शहर में निरंतर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जोन क्रमांक 06, संत कबीर वार्ड में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।इस अभियान में ब्रांड एंबेसडर महेश तिवारी (प्रकृतिप्रेमी) के साथ जोन प्रभारी विकास गुरु, सफाई दरोगा संजीव कोनारे एवं अन्य नगर निगम कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।टीम द्वारा वार्ड में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा दो डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नगर निगम के समस्त करों का समय पर भुगतान कर अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाने की भी समझाइश दी गई।इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर महेश तिवारी द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जहां एक ओर अपनी दुकान के आसपास गंदगी पाए जाने पर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई, वहीं दूसरी ओर अपने प्रतिष्ठान के सामने स्वच्छता बनाए रखने वाले जागरूक दुकानदारों को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।अभियान के दौरान राहगीरों, रहवासियों और व्यापारियों ने भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी सकारात्मक राय व्यक्त की। गली-मोहल्लों और बाजारों में लोगों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए—“सागर बनेगा नंबर वन”“मेरा वार्ड – मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छ सागर – हमारी प्राथमिकता”“मेरी दुकान – मेरी शान, मेरा प्रतिष्ठान – मेरा स्वाभिमान”“मेरा चौराहा – मेरी शान”इस अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित न रहकर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता विकसित करना है, ताकि सागर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके।
