
##सागर।/मध्य प्रदेश के सागर जिले में 12वीं की छात्रा पर हुए हमले के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। छात्रा पर हमला करने का आरोपी युवक रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
# परीक्षा देकर लौट रही छात्रा पर हुआ था हमला
जानकारी के अनुसार शनिवार को मकरोनिया थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी **नीलेश पटेल** ने उस पर रेडियम कटर से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके शरीर पर 100 से अधिक टांके लगाए गए। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ **हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी**।
## रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी का शव
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मकरोनिया के रजाखेड़ी इलाके के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान **नीलेश पटेल** के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

## तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध
मृतक के भाई प्रमोद पटेल के अनुसार, नीलेश और घायल छात्रा के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि हाल ही में युवती की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय हो गई थी, जिससे नीलेश नाराज और मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने छात्रा पर हमला किया था।#
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।-
