
*
मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा होते-होते टल गया। डायल-112 की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते एक डंपर चालक की जान बचा ली गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को इवेंट ID 1897 के तहत हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही FRV-19 टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि एक डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर पलट गया था। डंपर चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंसा हुआ था और उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। हालात बेहद जोखिमपूर्ण थे और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।डायल-112 टीम ने बिना देर किए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। JCB और क्रेन की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल चालक को तुरंत FRV वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) केसली ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इस रेस्क्यू ऑपरेशन में FRV-19 के आरक्षक बलराम यादव और पायलट आकाश डांगी की अहम भूमिका रही। उनकी तत्परता, साहस और सूझबूझ के चलते एक अनमोल जीवन को बचाया जा सका।**
सागर पुलिस की अपील:*
*आपात स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। सागर पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सहायता के लिए हमेशा तैयार है।**
