

*आकस्मिक नाकाबंदी में अपराधियों एवं वारंटियों पर कार्रवाई, अवैध पिस्तौल सहित स्थायी वारंटी गिरफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा*सागर। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, गंभीर वारदातों के बाद उनके भागने के रास्तों को बंद करने तथा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया एवं आपसी समन्वय को परखने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा जिलेभर में एक साथ व्यापक स्तर पर आकस्मिक नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 700 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे।पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्गों तथा जिले से बाहर जाने वाले निर्धारित मार्गों पर एक साथ नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की गई।*आकस्मिक नाकाबंदी से परखी पुलिस की मुस्तैदी एवं त्वरित कार्रवाई की क्षमता*अभियान का उद्देश्य केवल नियमित वाहन चेकिंग करना नहीं, बल्कि यह परीक्षण करना भी था कि यदि कोई व्यक्ति गंभीर वारदात को अंजाम देकर शहर अथवा जिले की सीमा से बाहर भागने का प्रयास करता है, तो पुलिस किस प्रकार तत्काल नाकाबंदी कर उसके भागने के रास्तों को बंद करते हुए उसे समय रहते पकड़ सकती है।इस दौरान प्रमुख मार्गों, निकास बिंदुओं एवं निर्धारित चेकिंग पॉइंट्स पर पुलिस बल की तैनाती, वाहनों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान तथा विभिन्न थानों के बीच समन्वय की व्यवस्था को परखा गया।*बहेरिया क्षेत्र में वारदात कर भाग रहे कार सवार पांच संदिग्ध पकड़े गए*अभियान के दौरान थाना बहेरिया क्षेत्र में कार सवार पांच संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान रोका गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति वारदात कर भाग रहे थे। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप वाहन को रोककर थाना मोतीनगर की टीम द्वारा पांचों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। प्रकरण में तथ्यों के सत्यापन के अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई आकस्मिक नाकाबंदी के दौरान पुलिस की सतर्कता और विभिन्न पुलिस इकाइयों के समन्वय का महत्वपूर्ण उदाहरण है।*अभियान में प्रमुख कार्रवाई एवं सफलताएं*1. देवरी में अवैध पिस्तौल सहित स्थायी वारंटी गिरफ्तारचेकिंग के दौरान देवरी थाना पुलिस ने दो स्थायी वारंट लंबित होने वाले एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद होने पर धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।*2. खुरई में गंभीर अपराधों के आरोपियों पर कार्रवाई*खुरई पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 84/2026 में आरोपी ध्रुव पिता कमलेश कुशवाहा, उम्र 24 वर्ष, निवासी तलैया मंदिर के पास, खुरई को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त अपराध क्रमांक 302/2026 के आरोपी के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। 3. शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाईअभियान के दौरान बीना, भानगढ़, गौरझामर, मकरोनिया, गोपालगंज एवं बहेरिया सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई। 4. वारंटियों की धरपकड़ एवं वैधानिक कार्रवाईविभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंटियों की तलाश कर वारंट तामील किए गए। रहली थाना क्षेत्र में एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया, जबकि गोपालगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मिले गिरफ्तारी वारंटी के विरुद्ध वारंट तामील की कार्रवाई की गई। 5. तेज आवाज वाले साइलेंसर एवं यातायात उल्लंघनों पर कार्रवाईकैंट थाना क्षेत्र में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगे वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई की गई , गोपालगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। 6. संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाईचेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत निवारक कार्रवाई भी की गई।*शहर से जिले की सीमा तक निगरानी, अपराधियों के भागने के रास्तों पर पुलिस की नजर*अभियान के अंतर्गत आने-जाने वाले वाहनों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, वाहन चालकों की गतिविधियों पर निगरानी तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई की गई। सभी निर्धारित नाकाबंदी बिंदुओं पर पुलिस बल द्वारा सतर्कता के साथ जांच की गई।इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी गंभीर वारदात के बाद अपराधियों को भागने का खुला अवसर न मिले। शहर के निकास मार्गों से लेकर जिले की सीमाओं तक समन्वित नाकाबंदी के माध्यम से अपराधियों की धरपकड़ की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए।पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के नेतृत्व में अपराधियों को स्पष्ट संदेश—अपराध करके भागना आसान नहींसागर पुलिस द्वारा संचालित इस व्यापक महा-चेकिंग अभियान में पुलिस की तत्परता, सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्यप्रणाली को परखा गया। अभियान के दौरान अवैध हथियार की बरामदगी, स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी, गंभीर अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की गई कार्रवाई से अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों को बल मिला।सागर पुलिस आमजन की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।सागर पुलिस — सतर्क भी, सक्रिय भी, जनसुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध भी।


