
सागर। मकरोनिया स्थित वैदिक वाटिका में सांसद एवं भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. लता वानखेड़े द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैदिक संस्कृति रास गरबा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में प्रतिभागियों ने सतयुग से लेकर कलयुग तक के विभिन्न देवी-देवताओं के अवतारों और बदलते सामाजिक परिवेश की झलक अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखाई। भगवान और मां दुर्गा के भजनों पर पारंपरिक वेशभूषा में किए गए गरबा नृत्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक परिधानों, भाव-भंगिमाओं और नृत्य के माध्यम से विभिन्न युगों के स्वरूप को जीवंत करने का प्रयास किया। इन प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को सतयुग से कलयुग तक की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। प्रस्तुतियों की अतिथियों ने सराहना की। पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा गरबा नृत्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।पूजन-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ संत केशव गिरि जी महाराज की उपस्थिति में भगवान की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, नगर निगम महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा, पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू, रीगल राइट काउंसलिंग की अध्यक्ष श्रीमती अनु शैलेंद्र जैन, पूर्व मंत्री श्री नारायण कबीरपंथी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मेघा दुबे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरिराम सिंह ठाकुर, जाहर सिंह ठाकुर, श्रीमती संध्या भार्गव, अनुराग प्यासी, देवेंद्र फुसकेले,, संतोष ठाकुर, नीरज केसरवानी, राजकुमार पचौरी, प्रतिभा अनिल तिवारी, जयंती मौर्य, कविता लारिया, प्रतिभा चौबे और दीपा तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने पूजा-अर्चना की।*बच्चों की मेहनत से साकार होती हैं ऐसी प्रस्तुतियां*इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में आयोजन के लिए सांसद डॉ. लता वानखेड़े और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के भव्य और दिव्य आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। बच्चों को ऐसी प्रस्तुतियां तैयार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। उनकी लगन और परिश्रम से ही दर्शकों को इतना सुंदर कार्यक्रम देखने को मिलता है।महोत्सव के दूसरे दिन की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रति प्रतिभागियों के समर्पण को प्रदर्शित किया। ग्रामीण जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती रानी कुशवाहा ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सासद वानखेड़े को धन्यवाद दिया। *बच्चों का उत्साह वर्धन किया* सांसद डॉक्टर लता गुड्डू वानखेड़े ने अपनी सहयोगी महिलाओं के साथ ग्राउंड में जाकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी गरवा नृत्य किया।
