
📰 सागर। विश्व होम्योपैथी दिवस एवं डॉ. सैमुअल हैनीमैन जी की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सागर में आयोजित विशाल होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस शिविर में लगभग 150 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को होम्योपैथिक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया तथा शुगर (मधुमेह) की जांच भी निःशुल्क की गई।इस अवसर पर शहर के कई अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं,

जिनमें प्रमुख रूप सेडॉ. विकास पटेल, डॉ. शिल्पा ताम्रकार, डॉ. काजी वसीम उद्दीन, डॉ. पायल नानवानी, डॉ. शीतल गुप्ता, डॉ. अजय सोनी, डॉ. संदीप दुबे, डॉ. राघवेन्द्र तिवारी, डॉ. रश्मि कुशवाहा, डॉ. विनीता कुशवाहा, डॉ. रुचि सिंह, डॉ. अतुल ताम्रकार, डॉ. लखन पटेल एवं डॉ. शिल्पा जुनेजा, सचिन तलरेजा आदि उपस्थित रहे।शिविर का आयोजन होम्योपैथिक चिकित्सा संघ, सागर (म.प्र.) द्वारा श्री झूलेलाल सामुदायिक भवन, सिंधी कैंप, सागर में किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में झूलेलाल धर्मशाला ट्रस्ट, सागर एवं संत बाबा आसूदाराम धर्म सेवा समिति, सागर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम जनता को सुलभ, सुरक्षित एवं प्रभावी होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है। शिविर को नागरिकों का अच्छा सहयोग मिला और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।— आयोजकहोम्योपैथिक चिकित्सा संघ, सागर
