
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी का पन्ना से भोपाल जाते समय सागर के कबूला पुल चौराहा, शनिदेव मंदिर के पास आगमन हुआ।

सागर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी के नेतृत्व में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जी का भव्य, एवं आतिशबाजी ,ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों एवं आम नागरिकों ने उपस्थित होकर मध्य प्रदेश के न्याय योद्धा और जन-जन की आवाज श्री जीतू पटवारी जी का अभिनंदन किया।इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने कहा कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश में अन्याय, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी। उन्होंने सागर के कांग्रेस जनों के जोश और एकजुटता की सराहना की और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। एवं 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री महेश जाटव जी ने कहा कि श्री जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सागर शहर कांग्रेस पूरी ताकत के साथ प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़ी है और जनता के न्याय के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। इस अवसर पर।पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित राम जी दुबे, अंकलेश्वर अन्नी दुबे,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, रामकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित सिंटू कटारे, रमाकांत यादव पप्पू गुप्ता,कमलेश तिवारी , राहुल चौबे,जितेंद्र चौधरी,सागर साहू,नरेंद्र मिश्रा , वीरेंद्र राजे, डाक्टर किरण लता सोनी पार्षद शशि महेश जाटव,दीनदयाल तिवारी ,जाहिद ठेकेदार, महेश अहिरवार, गंगाराम चौधरी,रेखा सोनी, अर्चना कनौजिया,अरविंद ठाकुर ,अजय राजपूत, रोहित मांडले आनंद हैला,नीलेश अहिरवार , लीलाधर सूर्यवंशी,साजिद राइन,नरेश सनकत , प्रभात भंडारी, पीयूष अवस्थी, फिरदौस कुरैशी, कुंदन विश्वकर्मा, फिरदौस कुरैशी, तज्जू भाई जान,दरवाजा सुल्तान कुरेशी, मयंक ठक्कर रेखा अहिरवार, कुंजीलाल लड़ियां, श्रीकांत पटेल, सुरेंद्र महावते,शाहबाज कुरेशी, पवन जाटव, पप्पू गोस्वामी बृजेंद्र नगरिया,संजय श्रॉफ पवन पटेल, अशोक नागवानी,देशराज यादव, नौशाद अब्बासी एडवोकेट सुनील ठाकुर,हरिश्चंद्र सोनवार, राहुल खटीक,टीकाराम दीवान, अजय अहिरवार, विजय छट्टानी, कुंदन जाट, अरविंद ठाकुर, सन्ना भाईजान, वीरेंद्र महावते, राजेश उपाध्याय, अनुराग मिश्रा, रीतेश गर्ग, उत्तम तावड़े,मुबीन खान,गगन जैन, निखिल जैन, प्रियंक जैन , संजीव अहिरवार,दशरथ रोहिताश,रेखा अहिरवार , संजय रैकवार,वीरु चौधरी श्री दास रैकवार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
