
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक निजी कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में संगठन का भी जिक्र किया गया है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के के जरिए दी गई है। जिसमें धमकी देने वाले शख्स ने कॉलेज की बिल्डिंग में बम रखने की बात कही है। उनसे लिखा- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले…अल्लाह हू अकबर।मेल में एलटीटीई (LTTE) संगठन का भी जिक्र किया गया है। वहीं धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डॉग और बम स्क्वायड टीम भी मौके पर मौजूद है। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। फिलहाल निशातपुरा थाना पुलिस यूनिवर्सिटी के आसपास गहन जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही धमकी भरा मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है

निशातपुर थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कहा कि मेल आया है, इसे अफवाह अभी फिलहाल नहीं कह सकते है। अंदर हमारी टीम जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी को खाली करवा दिया गया है। मेल कहां से आया है ? इसकी जांच की जा रही है।
