
सागर। युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। जागरूक, शिक्षित और कर्तव्यनिष्ठ युवा ही लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह बात सागर सांसद डॉ लता गुड्डू वानखेड़े ने विदिशा जिले के गंजबासौदा में स्थित संजय गांधी महाविद्यालय में आयोजित लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ के तहत युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए युवा साथियों एवं विद्यार्थियों के साथ लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्र निर्माण और देश के उज्जवल भविष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर संवाद करते हुए व्यक्त किये।
इस अवसर पर विधायक श्री हरिसिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव , जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू रघुवंशी , उपाध्यक्ष अनिल यादव, जिला मंत्री श्री राज रघुवंशी, दीपेश ठाकुर , संदीप ठाकुर , सहित अनेक वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

