
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की चेतावनी—दीपावली पर जरा सी लापरवाही छिन सकती है आंखों की रोशनी, रखें खास ख्याल –
त्योहारों का उल्लास हर घर में खुशियां लेकर आता है, लेकिन थोड़ी सी असावधानी जीवनभर का अंधेरा भी दे सकती है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) के नेत्र रोग विभाग के आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि दीपावली के दौरान आतिशबाजी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। BMC के नेत्र रोग विभाग में हर साल दीपावली या उसके दो दिन के भीतर आँखों की समस्याओं के साथ लगभग 30 से 35 मरीज पहुंचते हैं।
आँकड़े जो डराते हैं: गंभीर चोट के मामले: इन 30-35 मरीजों में से लगभग 15 मरीज ऐसे होते हैं जिनकी आँखों में गंभीर इंजरी (चोट) होती है और उन्हें तुरंत विशेष इलाज की आवश्यकता पड़ती है।
स्थाई दृष्टि क्षति (परमानेंट डैमेज): हर साल लगभग 8 से 10 मरीज ऐसे आते हैं, जिनके पटाखों की चपेट में आने से एक या दोनों आँखों को हमेशा के लिए नुकसान पहुँचता है और उनकी नजर जीवनभर के लिए चली जाती है।
उद्देश्य: इस बार शून्य हो दुर्घटना का आंकड़ाइस बार स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों का मुख्य उद्देश्य इन आंकड़ों को कम से कम (न्यूनतम) करना है, ताकि लोग दीपावली का पूरा आनंद भी उठा सकें और सुरक्षित भी रह सकें।
आँखों और शरीर को पटाखों से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी सावधानियां:
आँखों को न छुएं: गंदे हाथों से अपनी आँखों को बिल्कुल न छुएं। सुरक्षित चश्मे पहनें: आतिशबाजी के दौरान पॉली कार्बोनेट सेफ्टी गॉगल्स (Safety Goggles) या फुल फेस हेलमेट का उपयोग करें। साधारण धूप के चश्मे (Sunglasses) काम नहीं आएंगे।
कॉन्टेक्ट लेंस से बचें:
पटाखे जलाते समय कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से बचें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी और धुआँ लेंस को पिघलाकर आँख से चिपका सकता है।
उचित दूरी रखें:
जलते हुए पटाखों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहें।
बुझे पटाखों पर पानी डालें:
यदि कोई पटाखा चलते-चलते बुझ जाए, तो उसे दोबारा जलाने की कोशिश न करें; पास जाने से पहले उस पर पानी डाल दें।
हाथ में न पकड़ें:
पटाखों को कभी भी हाथ में पकड़कर न जलाएं, उन्हें हमेशा एक हाथ की दूरी पर रखें और आसपास पानी की बाल्टी जरूर तैयार रखें।
चोट लगने पर क्या करें
(फर्स्ट-एड)? आँख को भूलकर भी रगड़ें या दबाएं नहीं। आँख में शहद या काजल जैसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यदि कोई मामूली कण या धुआँ गया हो, तो आँख को साफ पानी से हल्के हाथों से धोएं। आँख को ढीले तरीके से सुरक्षित (Shield loosely) करें और तुरंत डॉक्टर या नेत्र विशेषज्ञ की सलाह लें।
“इस दीपावली संकल्प लें—पटाखे सावधानी से जलाएं, अपनी और अपनों की आँखों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।”
