


सागर। जेल मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी वार्षिक आध्यात्मिक कैलेंडर के अनुसार केंद्रीय जेल सागर में आयोजित विपश्यना शिविर का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 18 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हुए इस शिविर में कुल 30 बंदियों ने सहभागिता की, जिनमें से 28 बंदियों ने सफलतापूर्वक शिविर पूर्ण किया।
शिविर में गुरुजी श्री उमेश देशपांडे का महत्वपूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके मार्गदर्शन में बंदियों ने विपश्यना ध्यान का अभ्यास किया तथा आत्मचिंतन, मानसिक शांति, आत्मानुशासन और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण के महत्व को समझा।
जेल प्रशासन द्वारा बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास, व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन तथा समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापना के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न रचनात्मक एवं सुधारात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। विपश्यना शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो बंदियों को आत्मनिरीक्षण, संयम, धैर्य एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
शिविर के सफल आयोजन के लिए जेल प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। समापन अवसर पर शिविर सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 28 बंदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही उन्हें भविष्य में भी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
खबरो और विज्ञापन के लिए संपर्क करे नव सिंधु समाचार पत्र 7828944051,9074913213

