
सागर, 31 अक्टूबर। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में सागर शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वोट बचाओ देश बचाओ महा रैली मे शामिल होने रामलीला मैदान दिल्ली के लिए रवाना हुए।
न्याय योद्धा आदरणीय राहुल गांधी जी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित विशाल प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सागर शहर से कांग्रेसी बसों, ट्रेन एवं निजी वाहनों से भारी संख्या में दिल्ली रवाना हुए।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि न्याय योद्धा राहुल गांधी जी लगातार देश में संविधान, लोकतंत्र और आम जन के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में रामलीला मैदान में होने वाला यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा। सागर शहर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस न्याय की लड़ाई में राहुल जी के साथ खड़ा है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव अनेक साथियों के साथ बस स्टैंड से बसो से रवाना हुएरवानगी के दौरान शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षदगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क करे नवसिंधु समाचार पेपर, +91 78289 44051, 9074913213

