
सागर/ 18 मार्च 2026/ हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय संस्कृति में नव वर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक है। यह दिन हमें अपनी परंपराओं, संस्कारों और प्रकृति के साथ जुड़ने का संदेश देता है, इसलिए यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए और पुराने अनुभवों से सीख लेकर नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
