
सागर/ 18 मार्च 2026/ मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में कुल 24,662 आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र’ के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी गई है, जिनमें से अब तक 8,038 केंद्रों का उन्नयन पूरा किया जा चुका है।यह जानकारी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के संबंध में पूछे गए तारांकित प्रश्न के जवाब में दी।उन्होंने बताया कि मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। 15वें वित्त आयोग की अवधि में मनरेगा के साथ समन्वय कर हर साल 10,000 की दर से कुल 50,000 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें प्रति आंगनवाड़ी केन्द्र मनरेगा के तहत 8 लाख रुपए, 15वें वित्त आयोग के तहत 2 लाख रुपए और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 2 लाख रूपये प्रदान किए जाते हैं। यह राशि केंद्र और राज्य के बीच निर्धारित लागत साझाकरण अनुपात में वहन की जाती है। पोषण ट्रैकर एप बना मुख्य निगरानी उपकरण – सरकार ने बताया कि ‘पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन’ को एक महत्वपूर्ण संचालन उपकरण के रूप में लागू किया गया है। इसके जरिए आंगनबाड़ी केंद्रों, कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।इस एप के माध्यम से—बच्चों की उपस्थिति और वृद्धि की निगरानीबौनापन, दुबलापन और अल्प वजन की पहचानगर्म भोजन और टेक-होम राशन वितरण ईसीसीई गतिविधियों की ट्रैकिंगजैसी सेवाओं का डेटा तुरंत उपलब्ध हो रहा है।अब फेस रिकग्निशन से मिलेगा लाभ – सरकार ने टेक-होम राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पोषण ट्रैकर में चेहरे की पहचान (फेस रिकग्निशन) प्रणाली विकसित की है। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लाभ केवल पंजीकृत वास्तविक लाभार्थी को ही मिले।कार्यकर्ताओं को मिल रहा डिजिटल प्रशिक्षण – एप के प्रभावी उपयोग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण और कार्यशालाएं दी जा रही हैं। साथ ही, एप में स्व-अध्ययन वीडियो और डिजिटल मॉड्यूल भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कार्यकर्ता अपने कौशल को लगातार बेहतर बना सकें।सरकार का मानना है कि इन तकनीकी और संरचनात्मक सुधारों से आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव आएगा और अंतिम लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी तरीके से पहुंचेगा।
