
सागर, 22 फरवरी 2026 जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शास्त्री वार्ड निवासी राजकुमार उर्फ राजकपूर अहिरवार (35 वर्ष), जिसे जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा 8 माह के लिए जिला बदर किया गया था, वह ग्राम अमावनी क्षेत्र में घूम रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर पकड़ लिया।इन धाराओं में दर्ज हुआ मामलाआरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।17 आपराधिक प्रकरण दर्जआरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध शराब, बलवा और शस्त्र अधिनियम सहित कुल 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते गिरफ्तारी से संभावित गंभीर वारदात टल गई।टीम की सराहनीय भूमिकाकार्रवाई में निरीक्षक जसमंत सिंह राजपूत सहित मोतीनगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की प्रशंसा की है।जिला पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।
