
सागर/23.02.2026 स्वच्छता के प्रणेता और मानवता के सेवक संत शिरोमणि श्री गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मकरोनिया में हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। रजक समाज जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल समाज की एकजुटता प्रदर्शित की, बल्कि संत गाडगे जी के सेवाभावी आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भी किया।*

भक्ति और उत्साह की त्रिवेणी: भव्य शोभायात्रा*जन्मोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के सामने स्थित मैदान से एक विशाल शोभायात्रा के रूप में हुआ। गाजे-बाजे और भक्तिमय गीतों के साथ निकली यह रैली मकरोनिया और सिविल लाइन के मुख्य मार्गों से होते हुए पहलवान बब्बा मंदिर पहुंची। पहलवान बब्बा स्थित गाडगे महाराज मंदिर पर समाज जनों ने विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की।पहलवान बब्बा मंदिर से शोभायात्रा रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय पर पहुंचकर एक गरिमामयी सभा में परिवर्तित हो गई।मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल जी द्वारा संत गाडगे जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।अपने संबोधन में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा “संत गाडगे महाराज का जीवन मानव सेवा और स्वच्छता का जीवंत उदाहरण है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा और सेवा ही उन्नति के असली मार्ग हैं।”इस अवसर पर मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। रजक समाज के प्रबुद्धजनों ने संत गाडगे जी के जीवन प्रसंगों को साझा करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस सफल आयोजन में दालचंद रजक, प्रीतम रजक, राकेश रजक, राजकुमार बाथरे, महेंद्र रजक, चतुर्भुज रजक, धर्मेंद्र रजक, घासी बाबू, पुरुषोत्तम रजक, रमेश मालवीय, दिनेश कनौजिया, नवीन रजक, राहुल रजक, प्रहलाद रजक, नीरज रजक, सुरेंद्र रजक और पवन मालवीय की सक्रिय भूमिका रही।साथ ही मातृशक्ति के रूप में विमला बाथरी, ममता रजक, रिया रजक, शर्मिला रजक, सुलेखा रजक और जानकी रजक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यह आयोजन केवल एक जयंती उत्सव नहीं, बल्कि संत गाडगे जी के ‘जनसेवा ही प्रभु सेवा’ के संदेश को आत्मसात करने का एक सामूहिक संकल्प सिद्ध हुआ।

