
सागर/ सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने रविवार को मकरोनिया के बूथ क्रमांक 168 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायी संदेशों को सुना।सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक संबोधन नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे नवाचारों, सामाजिक प्रयासों और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को सामने लाते हैं। इससे देशवासियों को प्रेरणा मिलती है ।
