
*स्टारलिंक को अनुमति देने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग*


सागर। स्वदेशी जागरण मंच ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को भारत में संचालन की अनुमति देने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की है। मंच के जिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल संप्रभुता और डेटा संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सिविल लाइन स्थित कालीचरण चौराहे पर स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क का पुतला जलाया।
ज्ञापन में विदेशी उपग्रह इंटरनेट सेवाओं के संचालन से जुड़े संभावित सुरक्षा जोखिमों की समीक्षा करने की मांग की गई। मंच ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, संवेदनशील डेटा की गोपनीयता और स्वदेशी संचार तकनीक को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुमति संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में आधुनिक तकनीक और संचार सुविधाओं का विस्तार जरूरी है, लेकिन इसके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल संप्रभुता और स्वदेशी तकनीकी आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में सौरभ राधेलिया, राजकुमार नामदेव, विनय मलैया, करण बहादुर श्रीवास्तव, अखिलेश समैया, प्रशांत जैन, रविन्द्र सिंह ठाकुर, पूनम तिवारी, दिनकर तिवारी, हार्दिक तिवारी, संजीव तिवारी, कैलाश तिवारी, प्रियांश दीक्षित, शांतनु भटेले, राजेश गौतम, ओम विश्वकर्मा, प्रशांत राजपूत और सागर रैकवार, आदित्य सिंह लोधी सहित स्वदेशी जागरण मंच के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
खबरो और विज्ञापन के लिए संपर्क करे नव सिंधु समाचार पत्र 7828944051,9074913213

