
सागर 14 अक्टूबर 2026 सागर में भारतीय सेना के आर्मी डे के अवसर पर 13 दिसंबर 2026 को “सागर ऑनर रन” मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आयोजन को सुचारू और सफल बनाने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, श्री गोमे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं और तैयारियां सुनिश्चित करेंगे। मैराथन की थीम रन फॉर हॉनर… रन फॉर नेशन!’ है। मैराथन में 5 किमी Fun Run के अलावा 10 किमी और 21 किमी की श्रेणियां शामिल होंगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, पूर्व सैनिकों और नागरिकों में देशभक्ति, एकता और फिटनेस को बढ़ावा देना है।
