
सागर/ दीपावली पर्व के अवसर पर सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने सांसद संवाद केंद्र पहुंचकर कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्ज्वलित किए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ,कार्यालयीन स्टाफ सहित पूरे संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह राठौर, निकेश गुप्ता, चेतराम अहिरवार, रामेश्वर नामदेव, भगत सिंह, कैलाश चौरसिया, आशा लता सिलाकारी, विक्की गौतम, रवि ठाकुर, मनीष नेमा, पवन शर्मा, आदित्य उपाध्याय, राजा तिवारी, गुड्डू जड़िया, रमेश चौधरी, अभिषेक साहू , नंदू वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
