
*जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, थाना कोतवाली एवं कैंट में आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई*

असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर, सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध भी होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई।
सागर । पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 31 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली एवं थाना कैंट में आर्म्स एक्ट के तहत एक-एक प्रकरण में कार्रवाई की गई है।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।*थाना-वार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का विवरण*- थाना कोतवाली — 10 व्यक्ति- थाना मोतीनगर — 10 व्यक्ति- थाना मकरोनिया — 03 व्यक्ति- थाना कैंट — 08 व्यक्तिकुल — 31 व्यक्ति इसके अतिरिक्त 25 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है *आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई*जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्रवाई के क्रम में थाना कोतवाली तथा थाना कैंट में आर्म्स एक्ट के तहत एक-एक प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई है।*सोशल मीडिया पर सागर पुलिस की सतत निगरानी*सागर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा ऐसी अवांछित सामग्री पोस्ट या प्रसारित करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिनसे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने, विवाद उत्पन्न होने या कानून एवं शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो।सागर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने, अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध तथ्यों एवं परिस्थितियों के अनुसार संबंधित वैधानिक धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को सामाजिक वातावरण खराब करने या अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।*असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर रहेगी कड़ी नजर*सागर पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने, विवाद उत्पन्न करने अथवा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।*नागरिकों से अपील*सागर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह या भड़काऊ सामग्री को साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।सागर पुलिस जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
