
*सागर/ 26 फरवरी 2026/ बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने और समाज में बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे सौ दिवसीय अभियान के तहत गुरुवार को जागरूकता रथ को सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के गांवों और शहरों में पहुंचकर नागरिकों को बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित करेगा।इस अवसर पर सांसद डॉ. वानखेड़े ने कहा कि सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित भारत की आधारशिला है। हर बच्चे के हाथ में किताब होनी चाहिए, शादी का जोड़ा नहीं। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। यह रथ गांव-गांव और शहर-शहर जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी देगा तथा लोगों को इसके खिलाफ सजग करेगा।इस अवसर पर श्रीमती आशा लता सिलाकारी, विक्की विजय गौतम, श्रीमती रेखा राजपूत, जगन्नाथ गुरैया सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।सादर प्रकाशनार्थ सांसद संवाद केन्द्र, सागर
