
*आम आदमी पार्टी नेता लक्ष्मीकांत राज ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि सागर नगर निगम के भगवान गंज चौराहे अंबेडकर चौक से झांसी रोड को जोड़ने वाली सड़क अतिक्रमण मुक्त कर बनाई जाए।जिससे स्कूली बच्चों की निकलने वाली बसों का संचालन सुगम हो सके।अंबेडकर चौक भगवान गंज से गुरुगोविंद सिंग वार्ड ,विठ्ठल नगर वार्ड में रोड पर व्यापक स्तर पर अतिक्रमण फैला हुआ है ।32 फुट चौड़ी रोड मात्र 12 फुट की रह गई है। मंदिर की आड़ में भी कई अतिक्रमण मौजूद है जो धार्मिक रूप से अनुचित है।अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता को धार्मिक भावनाओं नहीं खेलना चाहिए एवं धर्म का उपयोग नहीं करना चाहिए।जिससे 25000 की आबादी को आवागमन परेशानी होती है एवं विवाद की स्थिति निर्मित होती हैं।पूर्व में भी ऑटो चालक और बाइक चालकों में विवाद हुआ था।भूतेश्वर तथा करीला की तरह पक्के अतिक्रमण हटाकर एक आदर्श रोड का निर्माण हो सके।उक्त आम आदमी पार्टी की मांग है
