
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग)” के अंतर्गत श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, सागर में एक विशेष योग सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम का विशेष फोकस *डायबिटीज, थायरॉइड एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट* पर आधारित रहा, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक योग अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रख्यात *योग गुरु श्री विष्णु आर्य जी*, जो स्वयं 94 वर्ष की आयु में भी पूर्णतः सक्रिय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम *”स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग”* के एक जीवंत उदाहरण के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं जीवनशैली से योग की प्रभावशीलता को प्रदर्शित करते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने वर्तमान परिवेश में योग के महत्व, विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”कार्यक्रम में नन्ही *योग प्रशिक्षक प्रकृति तिवारी* ने अपने उत्कृष्ट योग प्रदर्शनों से सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उनके द्वारा प्रस्तुत विभिन्न योगासनों ने उपस्थित जनसमूह को योग के प्रति जागरूक एवं उत्साहित किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के सी.ए.ओ श्री अखिलेश भार्गव एवं प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह (शिक्षा विभाग) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन डॉ. मिताली मिश्रा एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री महेश तिवारी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।अंत में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभी को योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
