
सागर । एनेस्थीसिया सोसायटी एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट ने सोलह अक्टूबर को बीएमसी में वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे मनाया. कार्यक्रम के शुरुआत में विभागाध्यक्ष प्रो डा सर्वेश जैन ने एनेस्थीसिया विषय के इतिहास से अवगत कराया. कार्यक्रम का संचालन डॉ शशिबाला चौधरी ने किया. डा मनोज साहू और डॉ चरण ने प्लास्टिक के पुतले पर जीवन संजीवनी करण अर्थात सीपीआर की ट्रेनिंग दी.आमतौर पर मरीज मुंह से मुंह सांस देने से झिझकते है इसलिए डा मनोज ने केवल छाती के दवाब से ( बिना माउथ तो माउथ रेस्पिरेशन दिए ) जान बचाने के गुर सिखाये. तत्पश्चात आपातकाल में लेयरिंजेल मास्क एयरवे के प्रयोग से जान बचाने की ट्रेनिंग दी.इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा सत्येंद्र उइके ने इमरजेंसी स्थिति में प्राण रक्षा के अन्य तरीके सिखाए. इस अवसर पर डा विशाल गजभिए , डा सौरभ जैन एवं डा अजय सिंह उपस्थित रहे
