
राहतगढ़: हरियाली अमावस्या पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरखेड़ी में मिशन लाइफ एवं ईको क्लब के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा पौधों को सुरक्षित रखने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्राचार्य सुमनलता ठाकुर ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वे हमें भोजन, औषधियां एवं स्वच्छ वायु प्रदान करने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया। शिक्षक श्याम सुंदर सेन ने कहा कि पौधों की समृद्धि से ही पृथ्वी की समृद्धि संभव है। जैव विविधता को बनाए रखने के लिए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत आवश्यक और पुनीत कार्य है।
इस अवसर पर सरिता राय, शोभाराम कुर्मी, किशन सेन, नंदकिशोर अहिरवार, गणेशराम पाटकर, कस्तूरी रजक, अमित तिवारी, राजा पटेल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
