
सागर में स्वच्छता का संकल्प: नागरिकों ने लिया नंबर वन बनाने का प्रणनिगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशन में सागर नगर में निरंतर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जोन क्रमांक 04 के संत कंवरराम वार्ड में व्यापक सफाई अभियान आयोजित किया गया।अभियान में ब्रांड एंबेसडर महेश तिवारी (प्रकृतिप्रेमी) के साथ जोन प्रभारी रंजन करोसिया, सहायक जोन प्रभारी कुंदन, सफाई दरोगा हेमंत, सुनील, समस्त वार्ड दरोगा, मोहल्ला समिति अध्यक्ष कैलाश हसानी एवं अन्य निगम कर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

टीम द्वारा वार्ड में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने एवं दो डस्टबिन का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही नगर निगम के समस्त करों का समय पर भुगतान कर नगर निगम का सहयोग करते हुए अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाने की समझाइश दी गई।इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर श्री तिवारी द्वारा उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
गली-मोहल्लों और बाजारों में लोगों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए “सागर बनेगा नंबर वन”“मेरा वार्ड – मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छ सागर – हमारी प्राथमिकता”“मेरी दुकान – मेरी शान, मेरा प्रतिष्ठान – मेरा स्वाभिमान”“मेरा चौराहा – मेरी शान”अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित न रहकर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता विकसित करना है, ताकि सागर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी स्थान प्राप्त कर सके।
