
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पांच साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे मौत के घाट उतार दिया। मासूम की मौत पर पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं लोगों में भारी आक्रोश भी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यह पूरा मामला नोहटा थाना क्षेत्र का है।दमोह के कुलुआ पटी गांव में 5 वर्षीय देवेंद्र की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्चे के परिजन खेत पर गए हुए थे। देवेंद्र घर के बाहर खेल रहा था, तभी सतीष आदिवासी नामक युवक ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही हैआरोपी की धरपकड़ शुरूघटना के बाद परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं तेंदूखेड़ा एसडीओपी अर्चना अहीर, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल, चौकी प्रभारी मनीष यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी की तलाश में जुट गया है।सघन तलाशी अभियानबताया जा रहा है कि आरोपी के बांदकपुर क्षेत्र में देखे जाने की सूचना है। चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा समेत पुलिस टीम वहां भी सघन तलाशी अभियान चला रही है। सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।
