
सागर। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर सागर एसडीएम (राजस्व) श्री रोहित वर्मा ने राजस्व एवं पुलिस दल के साथ पटाखा गोदामों एवं थोक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम सागर द्वारा वैरायटी पटाखा स्टोर, रमेश ताला थोक विक्रेता गोदाम एवं बनवारी लाल पटाखा स्टोर थोक विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकान रजिस्टर, स्टॉक एवं लाइसेंस की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, अग्निशमन यंत्र, बालू भरी बाल्टी एवं पानी की व्यवस्था रखने, बिना लाइसेंस विक्रय न करने तथा आबादी से बाहर निर्धारित खुले स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सागर शहर में खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी।
