
सागर/नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार शुक्रवार एवं शनिवार टोरी में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश तिवारी ‘प्रकृतिप्रेमी’ ने नगर निगम सागर की टीम के साथ डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया।इस अभियान में जोन प्रभारी कुलदीप बाल्मीकि, दरोगा आकाश करोसिया एवं नगर निगम के अन्य कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। नागरिकों को अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा गाड़ी में ही कचरा देने तथा खुले में कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।“मेरी दुकान – मेरी जिम्मेदारी”, “मेरा चौराहा – मेरी शान”, “क्लीन सागर – ग्रीन सागर” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। हर वर्ग के नागरिकों से संवाद हुआ और सकारात्मक प्रतिक्रियाएँ प्राप्त हुईं।डॉ. हरि सिंह गौर की जन्मस्थली पर भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नागरिकों ने सागर को स्वच्छता में न. एक शहर बनाने का संकल्प लिया।आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को सफल बनाने की दिशा में यह अभियान अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहा है।संदेश स्पष्ट है अपना शहर – अपनी जिम्मेदारी।कचरा गाड़ी का उपयोग करें, खुले में कचरा न फेंकें और स्वच्छ सागर के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही जलकर एवं कचरा कर का भुगतान करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की भी अपील की

