
मंगलगिरी पहाड़ी के पास अवैध देशी कट्टा एवं नया बस स्टैंड, भोपाल रोड पर धारदार नोकदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार। थाना मोतीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अवैध हथियार किए बरामद।
सागर। पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध हथियार रखने वालों, अवैध शराब विक्रय करने वालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के नेतृत्व में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
1. मंगलगिरी पहाड़ी के पास अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मंगलगिरी पहाड़ी के पास एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहा है, जिससे किसी गंभीर घटना की आशंका है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जसवंत सिंह राजपूत द्वारा पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट में कमर की बाईं ओर रखा एक पुराना लोहे जैसी धातु का बना देशी कट्टा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रशांत कोरी पिता सुरेश कोरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी काकागंज, गोलू पार्षद के घर के पास, मोतीनगर, सागर बताया। हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1058/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
2. नया बस स्टैंड, भोपाल रोड पर धारदार नोकदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भोपाल रोड स्थित नया बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जसवंत सिंह राजपूत द्वारा पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का तेज धारदार एवं नोकदार चाकू बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिसेन पिता जागेश्वर सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड, मोतीनगर, सागर बताया। हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1052/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की सतर्कता से संभावित गंभीर घटनाओं पर अंकुश
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दोनों मामलों में मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार लेकर घूम रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए गए। पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं तत्परता से अवैध हथियारों के संभावित दुरुपयोग पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
सराहनीय भूमिका
प्रथम कार्रवाई
- निरीक्षक श्री जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर।
- प्रधान आरक्षक प्रदीप, दिनेश एवं सुनील।
- आरक्षक अंशुल।
द्वितीय कार्रवाई
- निरीक्षक श्री जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर।
- सहायक उप निरीक्षक श्री भारत सिंह।
- प्रधान आरक्षक दिनेश एवं सुनील।
- सैनिक विजय देवलिया।
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
