
*सागर/15 मार्च 2026/ सांसद डॉ लता गुड्डू वानखेड़े ने बैतूल पहुंचकर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री स्व. सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सहित शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और परिवारजनों को इस गहन दुःख को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
