
भोपाल। मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ‘लाड़ली बहना योजना’ का दायरा बढ़ाने जा रही है। योजना का लाभ लेने से वंचित रह गईं पात्र महिलाओं के नाम जोड़ने के लिए जल्द ही दोबारा आधिकारिक पोर्टल खोला जाएगा।स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस बात की पुष्टि करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुसार, निकट भविष्य में योजना से छूटी हुई सभी पात्र महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने दिए आंतरिक सर्वे के निर्देशमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभाग को आंतरिक रूप से यह आकलन (सर्वे) करने के निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अभी कितनी पात्र महिलाएं इस योजना से वंचित हैं। डेटा सामने आते ही पोर्टल को नए रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव कर दिया जाएगा, ताकि बची हुई बहनों के नाम भी सूची में जोड़े जा सकें।आज जारी होगी 41वीं किस्तलाड़ली बहना योजना के तहत अब तक लाभार्थियों को 40 किस्तें मिल चुकी हैं। आज यानी 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उमरिया जिले से प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 41वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे।अभी हर महीने मिल रहे हैं 1500 रुपयेमहिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और परिवार के फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू हुई इस योजना की राशि में समय के साथ बढ़ोतरी की गई है।• योजना की शुरुआत में प्रति माह 1000 रुपये दिए जाते थे।• बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया।• पिछले साल नवंबर 2025 से इसे और बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।• इसके अलावा, सरकार रक्षाबंधन के अवसर पर (अगस्त 2023, 2024, 2025 और अगस्त 2026 में) बहनों को चार बार 250-250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दे चुकी है।पोर्टल दोबारा खुलने की इस कवायद से उन महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी जो तकनीकी कारणों या किसी अन्य वजह से अपना फॉर्म नहीं भर पाई थीं।
