
भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के बाद आज स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से नाराज सैकड़ों लोगों ने बैरागढ़ थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।प्रदर्शन कर रहे नागरिकों की मांग है कि इस जघन्य अपराध के आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए और उसके अवैध निर्माण पर तत्काल बुलडोजर चलाया जाए। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और वरिष्ठ अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ?
