
इटारसी। मध्यप्रदेश के इटारसी जिले के सिवनीमालवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथनापुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ढाबे के पास तीन युवकों के शव पड़े मिलने की सूचना सामने आई। सुबह ग्रामीणों ने शवों को देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीतघटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों युवक अज्ञात बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतकों की पहचान हो सके और घटना की सही वजह सामने आ सके।
